Search
Close this search box.

बेगूसराय में श्रम कानून संशोधन और कृषि बिल के विरोध में अखिल भारतीय असंगठित कामगार कांग्रेस द्वारा आम सभा आयोजित!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :

बेगूसराय में श्रम कानून संशोधन और कृषि कानून के विरोध में अखिल भारतीय असंगठित कामगार कांग्रेस के द्वारा आम सभा का आयोजन किया गया। भगवानपुर प्रखंड के फतेहपुर गांव में आयोजित इस आमसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रम कानून संशोधन के साथ-साथ केंद्र सरकार द्वारा पारित तीनों कृषि कानून का विरोध किया । कार्यकर्ताओं का कहना है कि जहां जहां भाजपा समर्थित सरकार है वहां श्रम कानून में संशोधन कर मजदूरों के मौलिक अधिकार का हनन कर रही है। केंद्र सरकार कृषि कानून के माध्यम से किसानों की किसानी और जमीन हड़पने की साजिश रची जा रही है लोगों को श्रम कानून संशोधन और कृषि कानून के प्रति जागरूक करने के लिए कांग्रेस संगठन के द्वारा गांव स्तर पर लोगों के बीच जागरूकता के लिए आम सभा का आयोजन किया जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें