जदयू से बगावत कर पार्टी के सलाहकार रहे संजय शर्मा ने तरारी से भरा नामांकन!

SHARE:

रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय!

जदयू के चर्चित चेहरा और राजनीतिक सलाहकार संजय शर्मा ने आखिरकार अपनी पार्टी से बगावत करते हुए एनडीए के खिलाफ भोजपुर जिले के तरारी विधानसभा उपचुनाव के लिए आज अपना नामांकन आखिरकार दाखिल कर ही दिया ।पिछले कई महीनों से संजय शर्मा तरारी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव की तैयारी में लगे हुए थे। उन्होंने आज मीडिया को बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनको बोला था कि तरारी विधानसभा क्षेत्र में जाइए और चुनाव की तैयारी कीजिए और इस समय से में अपने क्षेत्र में लगा हुआ था ।मगर जब टिकट बंटवारे की बात आई तो संजय शर्मा को पार्टी ने किनारे करते हुए एन डी ए से अपना उम्मीदवार बाहुबली विधायक सुनील पांडे के बेटे विशाल प्रशांत को बना दिया ।अब संजय शर्मा ने तरारी विधानसभा उपचुनाव में अपने पार्टी से बगावत करते हुए आज निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र पीरो अनुमंडल में दाखिल कर दिया। इस दौरान संजय शर्मा का दर्द मीडिया के सामने आखिरकार छलक ही गया ।उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकास पुरुष के रूप में जाने जाते हैं जब उन्होंने विकास के लिए एन डी ए का दामन छोड़ दो बार महागठबंधन के साथ जाने का काम किया तो आज मैं भी एन डी ए का दामन छोड़ जनता के बीच में आ गया ।उन्होंने कहा कि जनता मुझे जिताएगी और मैं विधानसभा में जाऊंगा। संजय शर्मा के नामांकन में खासा भीड़ देखने को मिला ।इस नामांकन के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। 
बाईट/-संजय शर्मा(निर्दलीय प्रत्याशी तरारी विधानसभा उप चुनाव)

Join us on:

Leave a Comment