कैरेट के नीचे छुपाकर ऑटो से ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की खेप जब्त एक गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार!

जमुई कैरेट के नीचे छुपाकर ऑटो से ले जाई जा रही 22 पेटी अंग्रेजी शराब को उत्पाद विभाग ने चकाई से किया जब्त, चालक गिरफ्तार

-जमुई जिले में लगातार दूसरी बार विभाग के सचिव और समाहर्त्ता के निर्देश पर विभिन्न चेकपोस्टों पर की जा रही जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम को कामयाबी मिली है। एसआई धर्मवीर कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने गुरुवार को दिन के 11:00बजे चकाई चेकपोस्ट से स्कैनर मशीन की सहायता से एक आटो वाहन को 22 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ जब्त किया है। साथ ही चालक को भी गिरफ्तार किया गया है।।।।।। गिरफ्तार चालक की पहचान झारखंड के गिरिडीह निवासी अर्जुन यादव के रूप में हुई है। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से शराब तस्करों के बीच दहशत फैली हुई है। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि विभाग के सचिव और समाहर्ता के निर्देश पर शराब के विरुद्ध एसआई धर्मवीर कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा चकाई चेकपोस्ट पर स्कैनर मशीन से रद्दी कैरेट लदा एक आटो वाहन की जांच की गई। जांच के दौरान आटो पर लदे रद्दी कैरेट के नीचे छुपाकर रखे गए 22 पेटी यानि 206 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया और चालक को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि शराब झारखंड के गिरिडीह से झुमराज स्थान लाई जा रही थी। फिलहाल गिरफ्तार चालक से पूछताछ की जा रही है। शराब के विरुद्ध लगातार छपेमारी अभियान जारी है।

वाइट –उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार

वाइट -गिरफ्तार अर्जुन कुमार यादव

Join us on:

Leave a Comment