पटना- क्षेत्र भ्रमण को पहुँचे छोटे सरकार का मोकामा में जगह जगह भव्य स्वागत!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं, इसी क्रम में आज अनंत सिंह का दौरा मरांची उत्तरी दक्षिणी पंचायत तथा हाथीदह पंचायत में हुआ, जहां लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया, अनंत सिंह मरांची के वर्तमान और पूर्व मुखिया से भी मुलाकात की, मराची उत्तरी और दक्षिणी पंचायत में उनका भ्रमण का व लोगों से मिलने जुलने का कार्यक्रम था जहाँ जन समस्याओं को सुनकर उसके निदान का भी उन्होंने आश्वासन दिया, वही जब वह हाथीदह पहुंचे तो कई जगहों पर लोग पहले से तैयार बैठे थे उनके स्वागत के लिए उन्होंने हाथीदह के भी मुखिया और मोकामा मुखिया संघ अध्यक्ष शशि शंकर शर्मा के आवास पर उनसे और पंचायत की जनता से मुलाकात की और जन समस्याओं को सुनकर उसके निराकरण का भरोसा भी दिया, हालांकि मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह कोई चुनावी दौरा नहीं बल्कि है, बल्कि हम लंबे अंतराल के बाद अपने लोगों के बीच आए हैं इसलिए उनकी समस्या सुनने के लिए उनके साथ बैठ रहे और हैं मुलाक़ात कर रहे हैं!
Byte :- अनंत सिंह!

Join us on:

Leave a Comment