पद सम्हालते ही एक्शन में पटना के ग्रामीण एसपी विश्वजीत दयाल!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

– पटना के नए ग्रामीण एसपी विश्वजीत दयाल ने संभाला कार्यभार पदभार संभालते ही एक्शन में दिखे ग्रामीण एसपी, उन्होंने आज हाथीदह थाने का औचक निरीक्षण किया जहां वे थाना के साथ सर्किल इंस्पेक्टर ऑफिस का भी निरीक्षण करते देखे गए, हाथीदह थाने में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, ग्रामीण एसपी के साथ बाढ़ के सहायक पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार भी मौजूद थे, ग्रामीण एसपी ने कहा कि उनकी प्राथमिकताओं में अपराध पर अंकुश लगाना है,जनता निर्भीक होकर पुलिस के पास पहुंचकर अपनी शिकायत करें और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के साथ ही नशे के कारोबार के विरुद्ध काफी सख़्ती से काम करने का उन्होंने जनता को भरोसा दिया है, वहीं उन्होंने कहा कि अगर कोई नशे के कारोबार में पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि थाना हो या एएसपी बाढ़ का कार्यालय या फिर ग्रामीण एसपी पटना का कार्यालय वह जनता के लिए 24 घंटे हमेशा खुला रहेगा लोग अपनी शिकायत लेकर यहां जब भी आएंगे उनकी शिकायतों पर आवश्यक रूप से उचित कार्रवाई की जाएगी!

Byte :- विश्वजीत दयाल, ग्रामीण एसपी पटना

Join us on:

Leave a Comment