प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में अलग-अलग हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना में ट्रैक्टर पलटने से एक 55 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई तो ही दूसरी घटना में एन एच पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने एक बुजुर्ग महिला को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि छौड़ही थाना क्षेत्र के नारायण पीपड गांव के पास 55 वर्षीय सुरेश पासवान खेत में काम कर देर रात लौट रहे थे तभी नारायण पीपड़ पोखर के पास जलावन लोड ट्रैक्टर पलट गया जिसमें दबकर सुरेश पासवान की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि खेत में काम कर बुधवार की रात खेत से लौट रहे थे तभी ट्रैक्टर पलटने से उनकी मौत हुई है । घटना की सूचना पर छौराही थाना पुलिस मौके पर पहुंचे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं दूसरी घटना सिंघल थाना क्षेत्र के एन एच 31 पर हरपुर गांव के निकट की है जहां नाव कोठी थाना क्षेत्र के वृंदावन निवासी 75 वर्षीय मैमुन खातून अपनी बेटी के यहां निंगा गांव जा रही थी और हरपुर गांव के निकट ऑटो से उतरकर एन एच 31 पार कर रही थी तभी तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर सिघौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है फिलहाल दोनों शवों का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घटना के बाद से दोनों परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और परजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बाइट-परिजन
बाइट- चौकीदार,छौराही
बाइट- परिजन, महिला
बाइट- परिजन महिला




