सांसद प्रदीप सिंह के विवादित बयान के बाद शांति समिति की बैठक और सद्भावना मार्च का आयोजन!

SHARE:

रिपोर्ट- मो. मुर्शिद!

अररिया – सांसद प्रदीप कुमार सिंह के बेतुकी बयान के बाद बुधवार को जिस तरह से अररिया में बवाल हुआ उसके बाद प्रशासन के द्वारा सभी धर्म और राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता और शहर के गन्यमान्य लोगों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य है के जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना और लोग आपस में भाईचारगी के साथ रहे। जिस तरह से सांसद प्रदीप कुमार सिंह के विवादित बयान के बाद खास समुदाय का गुस्सा भड़का था उससे अररिया जिले क्या माहौल बिगड़ा नजर आ रहा था। इसी उद्देश्य से जिले के बुद्धिजीवी, राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता के साथ जिला पदाधिकारी, एसपी, और जिले के वरीय अधिकारियों ने बैठक की। जिसमें डीएम अनिल कुमार ने लोगों से अपील की के यह शहर यह जिला आपका है। और इसमें शांति व्यवस्था कायम करना भी आपकी जिम्मेदारी है। इसलिए आप अपने स्तर से पहल करें कि कोई भी इस तरह से उग्र ना हो। वहीं उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शासन प्रशासन हर भर्षक प्रयास कर रहा है। और सद्भावना मंच के बैनर तले एक सद्भावना यात्रा निकाली गई। जो शहर के सभी प्रमुख स्थल से गुजर कर लोगों से अपील की के शांति व्यवस्था कायम रखें। इसी उद्देश्य से शहर में सभी लोगों ने मिलकर सद्भावना मार्च निकाला। बता दे कि इस सद्भावना मार्च में अररिया डीएम अनिल कुमार, एसपी अमित रंजन जिले के सभी वरीय पदाधिकारी एवं सभी समुदाय के लोग शामिल होकर सभी लोगों से आपसी सौहार्द के साथ मिलजुल कर सभी लोगों को रहने की अपील कर रहे हैं।
बाइट – अनिल कुमार, डीएम, अररिया।

Join us on:

Leave a Comment