सुपौल में मुख्यमंत्री ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कई योजनाओं का किया शिलान्यास एवं उद्घाटन!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष कुमार चौहान!

सुपौल:- आज दिनांक 24.10.2024 को नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा पूर्वाह्न 11ः00 बजे पंचायती राज विभाग, बिहार, पटना द्वारा क्रियान्वित पंचायत सरकार भवन, राज्य पंचायत संसाधन केन्द्र, जिला पंचायत संसाधन केन्द्र एवं ई-ग्राम कचहरी कोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम तथा जिला परिषद् पोर्टल का विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया। उक्त अवसर पर समाहरणालय, सुपौल स्थित लहटन चौधरी सभागार में दिलेश्वर कामैत, सांसद, सुपौल, रामविलास कामत, विधायक, पिपरा, कौशल कुमार, जिलाधिकारी, सुपौल, राशिद कलीम अंसारी, अपर समाहर्त्ता, सुपौल, सुधीर कुमार, उप विकास आयुक्त, सुपौल, गयानन्द यादव, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सुपौल, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, सुपौल एवं अन्य पदाधिकारीगण/कर्मीगण उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment