घर से निकली युवती का कुएं से शव बरामद, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दूबे):

कैमूर। घर से निकली एक युवती का शव कुएं से बरामद किया गया है। लोगों का कहना है कि युवती की कुएं में गिरकर मौत हुई है। यह घटना कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड की बताई जाती है। रामपुर प्रखंड के बेलाव थाना क्षेत्र अंतर्गत पसाई गांव में कुएं में गिरने से उक्त गांव निवासी जगनारायण पासवान की 30 वर्षीय पुत्री ममता कुमारी की मौत हो गयी। घटना की जानकारी होने के बाद लोग घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में कागजी कार्रवाई करने के बाद शव को कब्जे में किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया गया। युवती की मौत के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Join us on:

Leave a Comment