रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
लोकसभा चुनाव को देखते हुए मतदाता जागरूकता को लेकर कार्यक्रम एवं प्रभात फेरी आयोजित
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन से लेकर प्रखंड स्तर पर मतदाता जागरूकता को लेकर लगता कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है। ऐसे ही कार्यक्रम का आयोजन मधुबनी जिले के बासोपट्टी बाजार स्थित जी के जे डी कॉलेज बासोपट्टी के प्रांगण मे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न तरहों का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम का नेतृत्व बीडीओ अजीत कुमार ने किया। जहां लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए छात्राओ के द्वारा सुंदर गीत प्रस्तुत किया गया। वही मतदाताओं को उत्साहित करने के लिए दर्जनों रंगोलियां बनाई गई। जिसको देखकर बीडीओ ने कॉलेज की छात्राओं की काफी सराहना किया। बीडीओ ने अपने संबोधन में कहा कि वोट ही मजबूत लोकतंत्र का आधार है। हम सभी लोग अपने आसपास के लोगों को मताधिकार के प्रयोग के लिए जागरूक करे तो निश्चित तौर पर इस कार्यक्रम का आयोजन सार्थक सिद्ध होगा। मतदान के दिन हम अपने सभी काम को निपटाते हुए मतदान के लिए अपने मतदान केन्द्रों पर जा कर मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। साथ ही अपने आस पड़ोस के लोगों को भी मतदान करने को लेकर जागरूक करें। उन्होंने ने आगे कहा कि जागरूकता कार्यक्रम में लोगों को मत का महत्व समझना चाहिए। लोकतंत्र में जनता ही मालिक है। संविधान ने देश की जनता को मत का अधिकार दिया है। जिसका सही इस्तेमाल कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हम सबको आगे आना होगा। एक वोट से देश का निर्माण का फैसला किया जा सकता है। छात्रा अस्मिता,सिद्धिका,नंदनी,नसीमा खातून,विधा रानी,कामनी,सपना कुमारी,रजनी कुमारी सहित अन्य ने मतदान के महत्व पर संगीत के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरीय शिक्षक प्रो सुधीर कुमार ठाकुर ने किया। कार्यक्रम के बाद सैकड़ों छात्राओ ने बीडीओ के नेतृत्व में प्रभात फेरी रैली निकाली। मौके पर उमेश्वर लाल कर्ण,विनय कुमार झा,राधिका रमण चौधरी,सूरज प्रसाद,रौशन ठाकुर,मुरली प्रसाद,रमेश प्रसाद,अरुण सिंह सहित शिक्षक एवं शिक्षेत्तर कर्मचारी शामिल हुए।




