:- रवि शंकर अमित!
राजधानी के मोकामा में बाढ़ कहर बनकर टूट रही है, अबतक जान का नुकसान नहीं हो रहा था पर अब, लोगों की जान भी जाने लगी है, इसी क्रम में आज बाढ़ अनुमंडल के मरांची थानाक्षेत्र में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई! पहली घटना मरांची थानाक्षेत्र के राजेश नगर की है, जहाँ मंगलवार की सुबह एक लड़की जिसका नाम सनाया कुमारी उम्र 8 वर्ष पिता रोहित कुमार,गंगा नदी के आए पानी में डूब गई, जिससे उसकी मृत्यु हो गई, कड़ी मशक्क्त से स्थानीय लोगों और पुलिस के सहयोग से शव को ढूंढा गया और पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ भेजा गया ।
जबकी दूसरी घटना भी मरांची थानाक्षेत्र के कसहा दियारा की बताई गई है जहाँ ग्राम नया कसहा शिवनगर में सुदो कुमार उम्र 29 वर्ष पिता महेश सिंह निषाद निवासी नया कसहा थाना मरांची जिला पटना की पानी में डूबने से मौत हो गई, उसके शव को भी स्थानीय गोताखोरों की मदद से बरामद कर लिया गया है और पुलिस ने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ भेज दिया है । मरांची थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने दोनों घटनाओं की पुष्टि करते हुये कहा की, इन हादसों में दो अलग अलग मामले पंजीकृत किये गये हैँ जिसके आधार पर आगे की विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है!



