सिवान- पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद, कई पटाखा कारोबारियों के यहाँ प्रशासन की रेड!

SHARE:

रिपोर्ट – प्रमोद रंजन!

सीवान जिले के जामो बाजार थाना क्षेत्र के आलमपुर में पटाखा विस्फोट की हुई घटना के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया।जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा के निर्देश पर जिले मे पटाखों की बिक्री और भंडारण को लेकर लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में महाराजगंज शहर के काजी बाजार में पटाखा दुकानों पर छापेमारी की गई, जहां जांच के दौरान भारी मात्रा में पटाखे जब्त किए गए।
आलमपुर की घटना के बाद प्रशासन अब पटाखों के कारोबार में सुरक्षा मानकों और नियमों के पालन को लेकर सख्ती बरत रहा है। इस दौरान दुकानदारों के लाइसेंस, पटाखों के भंडारण की व्यवस्था और सुरक्षा मानकों की बारीकी से पड़ताल की गई।जांच अभियान के दौरान नियमों के अनुपालन पर विशेष जोर दिया गया। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि पटाखों की बिक्री और भंडारण निर्धारित नियमों के अनुसार ही किया जाना चाहिए। बिना वैध लाइसेंस पटाखों की बिक्री करने या नियमों के विपरीत पटाखों का भंडारण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में पटाखों को जब्त किया गया।

Join us on: