:- रवि शंकर अमित!
:- गंगा में आई बाढ़ से त्राहि त्राहि कर रहे जनता जनार्दन की परेशानियों को नेता और मंत्रियों के द्वारा अक्सर नहीं समझा जाता है,लोग अपने हाल पर जीते रहते हैं और नेता अपने काम में व्यस्त और मस्त रहते हैं, आज अचानक मोकामा से लखीसराय जाने के क्रम में कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा को जब यह पता चला की बाटामोर से हाथीदह जंक्शन तक सड़क बेहद खराब है, और NH 80 पर 4 फीट पानी है, जिससे जाना मुमकिन नहीं है, तो उन्होंने स्थानीय कार्यकरता और बाढ़ भाजपा के जिला महामंत्री निलेश कुमार पवन और लखीसराय भाजपा के जिला प्रभारी संजय कुमार को फोन किया और वैकल्पिक मार्ग बताने को कहा, दोनों नेताओं के सहयोग से एक वैकल्पिक मार्ग ढूंढा गया,जिससे होकर विजय सिन्हा हाथीदह थाना क्षेत्र के अंतिम बॉर्डर पर निकल गए, और उसी वक्त हमारे संवाददाता ने जब उनसे सवाल किया कि बाटामोर से हाथीदह जंक्शन तक की सड़क हमेशा ही खराब रहती हैं,जिससे लगातार दुर्घटनाएँ, होती रहती है, गाड़ियां खराब हो जाती हैं,तो उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि पथ निर्माण विभाग को जल्द ही इसका स्थाई समाधान करने को कहा जाएगा, इसके साथ ही उन्होंने एक और घोषणा की,उन्होंने कहा कि एक मरीन ड्राइव का भी हाथीदह में निर्माण कराया जाना है, जो NH 80 के सामानांतर गंगा में बनेगा और हाथीदह स्टेशन से आगे तक जायेगा, वहीं मीडिया ने उनसे तुरंत सवाल किया की बाढ़ में किसानों को बड़ी क्षति का सामना करना पड़ा है तो कृषि मंत्री होने के नाते आप क्या करने जा रहे हैं, किसान हित में? तो उन्होंने कहा कि मैं फसलों के नुकसान का आकलन करवाकर किसानों को उचित मुआवजा दूंगा!
ईधर मंत्री जी तो निकल गये उनके पीछे कई गाड़ियाँ भी निकल गई, लेकिन बाकी लोग अभी तक रास्ता ढूंढने में लगे हैँ,क्युकी जिस निजी रास्ते से मंत्री जी को निकाला गया वो कच्ची है और मूसलाधार बर्षा के कारण उससे भी आवागमन बंद हो गया, लिहाजा कई गाड़ियाँ उसी 4 फ़ीट पानी भरे अंडर पास से होकर गुजर रही है तो कई बंद और खराब हो रही है!
गंगा का पानी हाथीदह जंक्शन के पास अंडरपास में लगातार जमा हो रहा है और पानी धीरे-धीरे तीन फीट से 4 फिट हो गया है, जिससे भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, एक ड्राइवर ने बताया कि कई गाड़ियां खराब हो गई है, वहीं कई गाड़ियों को धक्का लगाते हुए भी देखा गया जबकि कई वाहन चालक पानी के भय से वापस गाड़ी को मोड़ते देखे गए!
बाइट – विजय सिन्हा, कृषि मंत्री
बाइट – ड्राइवर



