लखीसराय – मद्यनिषेध विभाग की कार्रवाई में 13 गिरफ्तार, 6 सौ लीटर शराब बरामद!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष कुमार पांडेय!


लखीसराय। जिले में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए मद्य निषेध विभाग की ओर से लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मद्य निषेध विभाग के आला अधिकारी दीपक कुमार के निर्देश पर जिले के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान शराब पीने के आरोप में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक शराब तस्कर को 6 सौ लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
इस कार्रवाई में कुल 13 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। विभाग की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों और शराब का सेवन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
मामले के संबंध में अवर निरीक्षक सह प्रभारी निर्मल कुमार के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाए जाने की जानकारी मिली है। मद्य निषेध विभाग द्वारा शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

Join us on: