लखीसराय- टॉप टेन में शामिल बदमाश व हत्यारोपी गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष कुमार पांडेय

लखीसराय में हत्या कांड का वांछित आरोपी सिकंदर साव गिरफ्तार, टॉप-10 अपराधियों में था शामिल
लखीसराय। जिले में अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लखीसराय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या कांड में वांछित एवं जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल सिकंदर साव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी को अन्य और पांच कांडों में भी संलिप्तता के आरोपों के संबंध में जांच के दायरे में रखा गया है।
लखीसराय पुलिस की ओर से 24 अक्टूबर 2026 मामले की शुरुआत 18 मई 2024 को हुई थी। उस दिन वादिनी मंजू देवी ने पुलिस के समक्ष बयान दिया था कि उनके पड़ोसी अशोक साव, सिकंदर साव एवं अन्य लोगों ने गोली मारकर उनकी सास को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। साथ ही, उनकी ननद बसंती देवी उर्फ बापो देवी की हत्या कर दी गई थी।
इस घटना के संबंध में लखीसराय थाना कांड संख्या 311/24 दर्ज किया गया था। मामले में भारतीय दंड विधान की धारा 302/34 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस के अनुसार, इस कांड में चार आरोपियों के विरुद्ध आरोप-पत्र समर्पित किया जा चुका था, जबकि अन्य आरोपियों के विरुद्ध अनुसंधान जारी था। बताया गया है कि लखीसराय
एसपी प्रेरणा कुमार के निर्देश पर गठित हुई विशेष टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में जिले के अन्य और टॉप-10 अपराधियों, हत्या कांड में वांछित तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। इसी अभियान के तहत 24 अक्टूबर 2026 को गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए सिकंदर साव को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिकंदर साव, पिता रामजी साव, निवासी धर्मरायचक, थाना एवं जिला लखीसराय के रूप में की गई इन मामलों में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी दी गई है। इस संवध में अनुमंडल
पुलिस पदाधिकारी Shivam Kumar ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को अन्य कांडों में रिमांड पर लेने की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी। छापेमारी दल में लखीसराय थाने के थानाध्यक्ष पु०नि० अशोक कुमार, पु०अ०नि० सौरभ कुमार, सशस्त्र बल तथा डीआईयू एवं एसटीएफ की टीम शामिल थी।
लखीसराय पुलिस ने कहा है कि जिले में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Join us on: