रिपोर्ट – संतोष कुमार!
मुजफ्फरपुर जिले में मादक पदार्थ गांजा की एक बड़ी खेप बरामद किया गया है।जब्त किए गए मादक पदार्थ गांजा की कीमत करीब ढाई से तीन करोड़ रुपए में आंकी जा रही है।NCB यानी नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो की इनपुट पर यह बड़ी करवाई किया गया है।
NCB के द्वारा दिए गए गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने तुर्की थाना क्षेत्र में आ रही कंटेनर जिसमें की यह करीब 990 KG मादक पदार्थ गांजा को लोड था।जिसको की मादक पदार्थ की खेप को एक कंटेनर BR 21G C 2912 को टीम ने जब्त कर लिया है और आगे की करवाई किया जा रहा है।पकड़े गए दोनों कंटेनर चालक से NCB की टीम पूछताछ कर आगे की करवाई में जुटी हुई है।
इस मादक पदार्थ की खेप को कहां से और कैसे मंगवाया गया था इस मामले में आगे की करवाई की जा रही है।बताया जा रहा है तस्कर इसे लेकर मुजफ्फरपुर में किसी बड़ी सप्लायर को देने की तैयारी में था इसी दौरान में NCB की टीम ने धर दबोच लिया है।
पूरे मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पश्चिम टू अनिमेश चंद्र ज्ञानी ने बताया कि एमसीबी की सूचना पर करवाई किया गया है। तुर्की थाना क्षेत्र में एक बड़े कंटेनर में लोड करीब एक हजार किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा की खेप पकड़ी गई है।इस मामले में दो लोगों को पकड़ा गया है दोनो पश्चिम चंपारण जिले का रहने वाला है।
एनसीबी की टीम इस मामले में जांच करके आगे की करवाई में जुटी हुई है।कंटेनर में जब्त मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया है और इस मामले में आगे की करवाई किया जा रहा है इनके गिरोह से अन्य सदस्यों के खिलाफ आगे की करवाई की जा रही है।
जब्त किया गया मादक पदार्थ गांजा की कीमत करोड़ों रुपए में आंकी जा रही है।



