कैमूर में स्वीप एक्टिविटी के तहत चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दूबे):

कैमूर: जिले के चैनपुर प्रखंड के नंदगांव पंचायत अंतर्गत ग्राम बौरई में जिला पदाधिकारी सावन कुमार द्वारा स्वीप एक्टिविटी के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारी ने जीविका दीदी तथा दलितों के साथ-साथ ग्रामीणों के साथ बैठक किया। स्वीट एक्टिविटी के तहत आयोजित किए गए मतदाता जागरूकता अभियान के दौरान जिला पदाधिकारी ने अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने का अनुरोध किया गया। बैठक में सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में लोगों को जानकारी दी गई एवं विकास कार्यो का निरीक्षण किया गया। बैठक में काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Join us on:

Leave a Comment