मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी यदुनंदन प्रसाद सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

:- पंकज कुमार ठाकुर !

पटना, 29 अप्रैल 2021:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी यदुनंदन प्रसाद सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी थे। 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन से जुडे़ हुये थे। उन्होंने 1942 के आंदोलन में रोसड़ा स्टेान पर राष्ट्रीय ध्वज को लहराया था। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुयी है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Leave a Comment

और पढ़ें