पंकज कुमार ठाकुर!

पटना, 29 अप्रैल 2021:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने झारखंड प्रदेश जदयू के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्णानन्द मिश्रा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व0 ष्णानन्द मिश्रा पार्टी के समर्पित एवं अनुशासित कार्यकर्ता थे। वे समता पार्टी के समय से ही पार्टी के जुझारू कार्यकर्ता रहे। सामाजिक कार्यों में भी उनकी गहरी अभिरूचि थी। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुई है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।