सामा-चकेवा पर्व का हुआ समापन, पारंपरिक गीतों के बीच दी गई विदाई!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिला के बासोपट्टी प्रखंड क्षेत्र में मिथिलांचल की लोक संस्कृति और परंपरा के प्रतीक सामा-चकेवा पर्व हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हो गया। पर्व के अंतिम दिन महिलाओं एवं युवतियों ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ सामा-चकेवा की पूजा-अर्चना कर भावुक माहौल सामा चकेबा को अंतिम विदाई दी।

इस अवसर पर गांवों में महिलाओं और युवतियों ने सामा-चकेवा से जुड़े पारंपरिक लोकगीत गाए। इसके साथ ही भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और आपसी विश्वास का प्रतीक इस पर्व को परंपरागत तरीके से मनाया गया। पर्व के दौरान गांवों में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।

मिथिलांचल की सांस्कृतिक पहचान माने जाने वाले इस पर्व में बहनों द्वारा अपने भाइयों की सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की जाती है। सामा-चकेवा पर्व का समापन एक बार फिर क्षेत्र की समृद्ध लोक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखा गया।

सामा-चकेवा की विदाई के साथ ही क्षेत्र में पर्व का समापन हो गया।

Join us on: