कार्तिक पूर्णिमा पर जयनगर में उमड़ा आस्था का सैलाब, कमला नदी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!


जयनगर मुख्यालय क्षेत्र में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार को कमला नदी के तट पर आस्था का अद्भुत संगम देखा गया है। आज सुबह से ही स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ नेपाल और आसपास के क्षेत्रों से आए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती हुई दिखाई दी। श्रद्धालुओं ने पवित्र कमला नदी में स्नान कर माँ कमला की पूजा- अर्चना की और मन्नत पूरी होने पर चढ़ावा चढ़ाया। कमला नदी के पूर्वी व पश्चिमी तट और काली मंदिर के पास सुबह से शाम तक स्नाना करने वाले श्रद्धालुओं भीड़ दिखाई दिया। स्नान पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने माँ कमला पूजा समिति द्वारा बनाए गए भव्य पंडाल में स्थापित माँ कमला, भगवान गणेश, शिव-पार्वती, लक्ष्मी, सरस्वती, कार्तिक, चिरंजीवी, मातौर, शिवदत्त पजियार, अहिया और कोयला बिर समेत अन्य देवी- देवताओं की प्रतिमाओं का दर्शन किया। मिथिला की परंपरा के अनुसार श्रद्धालुओं द्वारा भव्य पंडालों मे स्थापित देवी देवताओं को पान, फूल, बेलपत्र, अक्षत, गेरुआ, धूप-बत्ती अर्पित कर प्रसाद चढ़ाया। पूजा समिति द्वारा निर्माण कराए गए प्रतिमाओं की आकर्षक सजावट भक्तों का ध्यान अपने तरफ खींच रही था। इस दौरान कई साधक- भगतों ने रास्ते में आग जलाकर हाथ और सिर पर रखे हुए नदी तट पर घंटों जप- तप एवं तांत्रिक साधना करते हुए दिखाई दिए। सिद्धि प्राप्ति के लिए किए जा रहे भगताई को देखने के लिए भी लोगों की भीड़ जमी रही। कमला नदी के पश्चिमी तट स्थित मंदिर में माँ काली और गवान हनुमान की प्रतिमाओं का भी दर्शन- पूजन लोगों ने किया। स्नान के बाद श्रद्धालु प्रसिद्ध शिलानाथ मंदिर भी पहुंचें, जहां जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की और शिलानाथ धाम परिसर में लगे मेला, मीना बाजार एवं झूलों का लुफ्त उठाया। इस दौरान परोसी देश नेपाल से आए पर्यटकों की भारी देखा गया। काफी संख्या मे लोग नेपाली ट्रेन, निजी वाहनों और आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालु दर्शन, स्नान व मेले का आनंद लेने कमला तट पर पहुंचे। नागा बाबा महावीर मंदिर में भी दर्शनार्थियों की भीड़ शाम तक बनी रही। चाक चौबंद व्यवस्था के को लेकर एसडीएम दीपक कुमार और डीएसपी सदानंद कुमार स्वयं मुस्तैद रहे। उन्होंने मुख्य सड़क, वाटरवेज चौक, कमला पुल, नदी तट एवं मेला परिसर का निरीक्षण कर भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा और व्यवस्था के निर्देश देने मे व्यस्त देखे गए। साथ ही, एसडीआरएफ, मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और पूजा- मेला आयोजन समिति के सदस्य श्रद्धालुओं की सहायता में सक्रिय रहे। पुलिस की गश्ती टीमें नदी तट व मेला क्षेत्र में नियमित गश्त लगाती ल पल की गतिविधियों पर नजर रखते हुए तत्पर दिखाई दिया। देर शाम तक आस्था का मेला आयोजन जारी रहा, तो मेला मे आने वालेलोगों में काफी उत्साह देखा गया है।

Join us on: