मिथिला मार्केट में गारमेंट्स व्यवसायी की चाकू मारकर हत्या, एक गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी नगर थाना क्षेत्र स्थित गंगासागर टेलीफोन एक्सचेंज के समीप मिथिला मार्केट में गारमेंट्स व्यवसायी मोहम्मद नईम की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही टाउन थानाध्यक मनोज कुमार पुलिस बल के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद अबरार को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। मधुबनी टाउन थाना पुलिस ने बताया है कि मृतक एवं हत्यारोपी दोनों एक ही गाँव के निवासी और परिचित बताए जा रहे है। पिछली रात एक पार्टी के दौरान दोनो के बिच हुए विवाद व रंजिश के बाद आरोपी ने बदले की भावना से मृतक की दुकान पर जाकर उन पर ताबडतोर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। मामला को लेकर मंगलवार को पुलिस को जानकारी मिली कि दिन के करीब 03:30 बजे घटना को अंजाम दिया गया है। प्राप्त सूचना के बाद पहुँची पुलिस टीम ने घटनास्थल की घेराबंदी कर हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। गंभीर रूप से घायल मोहम्मद नईम, पिता मोहम्मद नासिर, गांव शेखटोली, मंगरौनी, थाना राजनगर, जिला मधुबनी, को स्थानीय लोगों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि मृतक और गिरफ्तार अभियुक्त दोनों मंगरौनी गाँव के निवासी हैं और आपस में मित्र बताए जा रहे है। बीती रात पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसी विवाद के बाद आरोपी ने अगले दिन मृतक की गारमेंट दुकान पर जाकर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल का निरीक्षण अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-01 अमित कुमार के द्वारा किया गया। पुलिस ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफ एस एल) की टीम को बुलाकर घटनास्थल से वैज्ञानिक तरीके से सभी संभावित साक्ष्य एकत्र करते हुए पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से गहन पूछताछ जारी है। पुलिस द्वारा मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई कर रही है।

Join us on: