एसएसबी एवं बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई मे नशीली दवाइयां, नेपाली मुद्रा एवं शराब जब्त, एक गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

एसएसबी एवं बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई मे नशीली दवाइयां, नेपाली मुद्रा एवं शराब जब्त; एक भारतीय, एक नेपाली महिलाएं गिरफ्तार पांच महिला फरार

मधुबनी, भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों एवं अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में जुटी 48 वीं वाहिनी और बिहार पुलिस ने अलग- अलग कार्रवाइयों में नशीली दवाइयां, नेपाली मुद्रा तथा 189 लीटर नेपाल निर्मित देशी शराब जब्त की है। दोनों मामलों में एक- एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पहली कार्रवाई में एसएसबी की ‘ई’ कंपनी गंगौर एवं साहरघाट थाना पुलिस की संयुक्त गश्ती टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जिले के साहरघाट थाना क्षेत्र में सीमा स्तंभ संख्या 291/20 के निकट खटखटिया चौक से लगभग 50 मीटर दूर एक महिला को रोका गया। मामला 24 नवंबर को लगभग 03:20 बजे की है। तलाशी में महिला तस्कर के कब्जे से 576 स्पास्मो प्रॉक्सीवॉन प्लस टैबलेट (24×24) और 1,00,405 नेपाली रुपया बरामद हुए। गिरफ्तार महिला की पहचान शोभा कुमार, 54, पति स्वर्गीय जयदेव चौधरी, गांव खैरा, थाना जलेश्वर, जिला महोत्तरी, नेपाल के रूप में हुई है। पकड़े गए महिला तस्कर से पूछताछ में उसने बताया है कि वे बरामद प्रतिबंधित दवाओ को सीतामढ़ी के भिट्ठामोड़ से नेपाल के महोत्तरी के लिए जा रही थी। आगे बरामद सामान के साथ उसे आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु साहरघाट थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। तो दूसरी कार्रवाई में एसएसबी की ‘सी’ कंपनी पिपरौन के जवानों ने सीमा स्तंभ संख्या 284/23 के निकट उमगांव के पास, भारतीय सीमा के अंदर लगभग 50 मीटर पर निगरानी करते हुए किया है। मामला दिनांक 24 नवंबर की सुबह लगभग 08:00 बजे छह संदिग्ध व्यक्तियों को नेपाल से भारतीय क्षेत्र में सामान लेकर प्रवेश करते देखा गया। गश्ती दल द्वारा रोकने के प्रयास के दौरान सभी सामान छोड़कर भागने लगे। महिला बलकर्मी की सहायता से एक महिला को मौके पर पकड़ लिया गया, जबकि पांच महिला तस्कर नदी के रास्ते नेपाल की ओर फरार हो गए। गिरफ्तार महिला की पहचान शैली देवी, 45 वर्ष, पति बिंदेश्वर साहनी, गांव सोंठगांव मधुबनी टोल, उमगांव, थाना हरलाखी, जिला मधुबनी के रूप किया गया है। तलाशी लेने पर नेपाल निर्मित देशी शराब की 630 बोतलें, प्रत्येक 300 मिलीलीटर, कुल 189 लीटर बरामद की गईं। पूछताछ में महिला ने बताया कि शराब नेपाल के धनुषा जिला निवासी गुड्डू पंडित से प्राप्त की गई थी जिसे भारत लाया जा रहा था। जब्त शराब एवं गिरफ्तार महिला को आवश्यक कानूनी कार्रवाई हेतु हरलाखी थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। एसएसबी ने कहा है कि सीमा पर तस्करी और अवैध तस्करी के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

Join us on: