रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिलेभर में मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई लगातार जारी है। नरहिया थाना पुलिस ने देर रात एनएच-27 स्थित भुतहा चौक के पास 22 किलोग्राम गांजा के साथ तीन लोगों को गांजा तस्करी के आरोप मे गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे का अनुमानित बाजार मूल्य 11 लाख रुपए बताया जा रहा है। मामले में गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान महेन्द्र मंडल, रंजीत कुमार और राम कुमार के रूप में हुई है, तीनों सुपौल जिले के भपटियाही थाना क्षेत्र के औरही गांव के बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, देर रात करीब 12:15 बजे गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि तीन व्यक्ति पिट्टू बैग में भारी मात्रा में गांजा लेकर हरियाणा जाने वाली बस का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही नरहिया थानाध्यक्ष निर्लेश कुमार सिंह ने वरीय पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार को प्राप्त सूचना से अवगत कराया। वरीय पुलिस अधीक्षक से प्राप्त निर्देश के बाद नरहिया थाना पुलिस की टीम भुतहा चौक बस स्टैंड के पास पहुंची। पुलिस वाहन को देखते ही तस्करों द्वारा छिपने का प्रयास किया जाने लगा। पुलिस टीम द्वारा तीनों संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान तीनों के पिट्टू बैगों में कूट के डिब्बों में पैक किया गया कुल 22 किलोग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा का अनुपालन करते हुए विधिवत तलाशी की और आगे पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे यह गांजा नेपाल के सप्तरी जिले के पथरगाड़ा निवासी घुरन साह से खरीदकर बिक्री के उद्देश्य से बस से हरियाणा ले जा रहे थे। पुलिस द्वारा गांजा को जब्त कर तीनो तस्कर को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। जहां नरहिया थाना कांड संख्या 138/26, दर्ज किर गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वही पुलिस द्वारा अन्य संलिप्तों की गिरफ्तारी के लिए अग्रेतर कार्रवाई जारी है। पुलिस द्वारा बरामद किए गए सामानों में 22 किलोग्राम गांजा शामिल किया है। वहीं, मधुबनी जिले में नेपाल सीमा के पास मादक पदार्थ की तस्करी को लेकर पुलिस की कार्रवाई आए दीन सामने आती रही है। हाल ही में नरहिया क्षेत्र में एक यात्री बस से भी 50 ग्राम गांजा और 2.5 कीलो ग्राम स्मैक बरामद होने एवं मामले मे संलिप्त एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया गया था, जबकि मई महिने में भुतहा चौक के पास से ही यात्री बस से करीब 28 किलो गांजा बरामद हुआ था। याद पदार्थों की कारोबार को लेकर जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार का कहना है कि मादक पदार्थ के कारोबारियों के विरुद्ध सतत अभियान आगे भी जारी रहेगा। ऐसे मामलो मे तस्करी की नेटवर्क के स्रोत तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा हैं।



