एसएसबी ने नेपाल निर्मित शराब की खेप के साथ दो महिला तस्कर को किया गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के जयनगर से लगनेवाली भारत नेपाल सीमा पर अवैध शराब तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत 48 वीं वाहिनी जयनगर की समवाय मुख्यालय कमला की चेक पोस्ट पार्टी ने 52.8 लीटर नेपाल निर्मित शराब बरामद करते हुए दो महिलाओं शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसएसबी सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को सुबह लगभग 08:30 बजे अंतरराष्ट्रीय सीमा स्तंभ संख्या 270/12 से लगभग 150 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र के बाबा कुटी, बलुवाटोल के समीप एसएसबी जवानों ने जांच कर रही थी। इसी दौरान नेपाल के इनरवा से भारत आ रही दो महिलाएं बैग और झोलों में सामान लेकर जा रही थी, उसी दौरान रुकने का संकेत मिलने पर दोनों महिलाओं ने भागने का प्रयास किया, लेकिन एसएसबी के जवानों ने उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 150 बोतल नेपाल निर्मित देशी गौरव शराब, कुल 45 लीटर, तथा 26 बोतल नेपाल निर्मित शराब ब्रिक्स, कुल 7.8 लीटर बरामद की गई। इस प्रकार कुल 52.8 लीटर नेपाली शराब जब्त की गई। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान अंती देवी, 52 वर्ष एवं समो देवी, 50 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों पति भल्टन मुखिया, गांव राजपूताना टोला, जयनगर, जिला मधुबनी के रूप मे किया गया है। पूछताछ में दोनों ने बताया है कि शराब नेपाल के इनरवा स्थित एक दुकान से खरीदकर जयनगर में अपने घर से बिक्री करने के उद्देश्य से लाई जा रही थी। आगे आवश्यक जब्ती एवं गिरफ्तारी संबंधी कागजी कार्रवाई के बाद बरामद शराब तथा दोनों आरोपियों को अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु जयनगर थाना को सुपुर्द करने की प्रक्रिया की जा रही है। 48 वीं वाहिनी एसएसबी ने कहा है कि सीमा पर तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए सतर्कता बर्ती जा रही है।

Join us on: