रिपोर्ट – राजीव कुमार झा!
मिथिला की सांस्कृतिक छटा, कलाकारों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने लूटी वाहवाही
नदी संरक्षण को मिलेगा बढाबा
मधुबनी कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार तथा मधुबनी जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जयनगर अनुमंडल मुख्यालय मुख्यालय स्थित कमला नदी तट पर देर शाम प्रथम कमला महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया। कमला पूजन और भव्य कमला आरती के साथ शुरू हुए महोत्सव में मिथिला की संस्कृति, इतिहास, लोक संगीत, नृत्य एवं जागरूकता की झलक देखने को मिला। छात्रों एवं कलाकारों की जीवंत प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया, कलाकारों के द्वारा सानदार प्रस्तुति पर लोगों ने खूब तालियां बजाकर कलाकारों का हौसला बढ़ाने का काम किया। महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शको की मौजूदगी देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, मंत्री शिला कुमारी, मधुबनी के विधायक माधव आनंद, जयनगर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद कैलाश पासवान, बीस सूत्री अध्यक्ष उद्धव कुंवर, उपाध्यक्ष राज कुमार सिंह, एसडीएम दीपक कुमार, डीएसपी सदानंद कुमार एवं मुखिया राम दास हाजरा समेत प्रशासन के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया। तत्पश्चात आगंतुक अतिथियों का स्वागत पाग- दोपटा, स्मृति चिह्न और पौधे देकर किया गया। आयोजित कार्यक्रम का मंच संचालन विमल मस्करा, सुमन शर्मा, राजीव रंजन और आरजे सावन ने संयुक्त रूप से किया। बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने अपने संबोधन मे कहा कि मिथिला माता सीता और कमला की धरती है, जो सुख- समृद्धि देती है। मां कमला मां लक्ष्मी का स्वरूप मानी जाती हैं, जो धन-धान्य एवं समृद्धि की प्रदान करती हैं। कमला नदी की पहचान पर बोलते हुए अतिथियों ने कहा कि कमला नदी नेपाल से उद्भव होकर जयनगर से होती हुई गंगा में मिलती है। कार्तिक पूर्णिमा मेले में नदी में स्नान, पूजा- पाठ एवं शिलानाथ की आराधना की परंपरा रही है। खजौली विधानसभा क्षेत्र में कमला महोत्सव का आयोजन सांस्कृतिक, धार्मिक एवं ऐतिहासिक विरासत के प्रति जागरूकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि महोत्सव का उद्देश्य कमला नदी के इतिहास, संस्कृति, स्वच्छता, संरक्षण, कृषि, सामाजिक समरसता और मिथिला की पहचान को नई ऊंचाई देना है। अयोध्या से जनकपुर तक ट्रेन परिचालन और बराज निर्माण को क्षेत्र के विकास से जोड़कर भी संदर्भित किया है। महोत्सव के दौरान गीत- संगीत, नृत्य, काव्य पाठ और जागरूकता कार्यक्रमों ने दर्शकों को बांधे रखा। स्थानीय कलाकारों एवं छात्रों ने मिथिला की लोक परंपरा, आस्था और सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत किया। दर्शकों ने प्रस्तुतियों की खूब सराहना की है और कार्यक्रम स्थल पर काफी उत्साह का माहौल देखा गया। इस मौके पर डीसीएलआर प्रवीण कुमार पांडेय, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सौरभ कुमार, बीडीओ राजीव रंजन कुमार, सीओ अखिलेश चौधरी, ईओ सुनील कुमार, कृषि पदाधिकारी नागेंद्र पूर्वे, पुलिस अधिकारी समेत अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बता दें कि समाचार प्रेषण तक देर शाम तक कार्यक्रम जारी है।




