Search
Close this search box.

बांका:- देश की जनता महंगाई से त्रस्त, मोदी सरकार टैक्स वसूली में है मस्त!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पंकज कुमार ठाकुर की रिपोर्ट!

बांका। युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सह सुलतानगंज के पूर्व प्रत्याशी ललन कुमार ने सवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि किसान आंदोलन ने आजादी के आदोलन के दौर के जागरण जैसी स्थिति पैदा की है। आज पूरा देश मोदी सरकार के विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ एकजुट हो रहा है। देश की जनता किसान आंदोलन के पक्ष में मजबूती से खड़ी है और कह रही है कि इस देश में दूसरा कंपनी राज किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं की जाएगी। पूर्व प्रत्याशी ललन कुमार ने कहा कि तीनों कृषि कानून न केवल किसान विरोधी हैं, बल्कि पूरे देश के खिलाफ है। देश में आजादी की दूसरी लड़ाई आरंभ हो चुकी है। कारपोरेट परस्त मोदी सरकार को जाना होगा। हम मांग करते हैं कि तीनों किसान विरोधी कानूनों को तत्काल रद्द किया जाए और एमएसपी को कानूनी मान्यता प्रदान की जाए।

मानव श्रृंखला बनाकर तानाशाही सरकार को सिखाया सबक
पूर्व प्रत्याशी ललन कुमार ने कहा कि किसानों को आतंकवादी, खालिस्तानी, पाकिस्तान और चीन समर्थक के साथ देशद्रोही तक कहा गया। केंद्र और राज्य की सरकारा ने मिलकर किसानों की जमीन पूंजीपतियों के हवाले करने की साजिश रच रहा है। 30 जनवरी को महागठबंधन के आह्वान पर आयोजित मानव श्रृंखला को ऐतिहासिक बनाकर तानाशाह मोदी सरकार को सबक सिखाने का काम किया है। मानव श्रृंखला में किसान सहित आम नागरिक खेतिहर मजदूर व अन्य तबके की ऐतिहासिक भागीदारी हुई। बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार मौजूदा महंगाई के बावजूद टैक्स जमा करने में व्यस्त है। पीएम नरेंद्र मोदी ने जीडीपी यानी गैस, डीजल व पेट्रोल के दामों में जबरदस्त विकास कर दिखाया है। जनता महंगाई से त्रस्त, मोदी सरकार टैक्स वसूली में मस्त है।

बिहार में मंदी सिस्टम को लागू करने की उठाई मांग
बिहार में मंडी सिस्टम लागू करने की मांग करते हुए कहा कि वर्तमान की पैक्स व्यवस्था किसानों के हित में नहीं है। देश में सबसे कम प्रति व्यक्ति आय बिहार के किसानों की है।किसानों की स्थिति को सुधारने के लिए मंडी सिस्टम को पुनः लागू किया जाना चाहिए। साथ ही बिहार में किसानों को 60 फसलों पर एमएसपी मिले। बिहार सरकार पर हमला बोलत हुए ललन कुमार ने कहा कि प्रदेश में सत्ता का हस्तनांतरण हो चुका है। चुने हुए नेता नहीं बल्कि अधिकारी प्रदेश चला रहे हैं। आज शासन से ही बिहार की जनता को खतरा है। यदि सत्ता ही जनता के खिलाफ हो जाए तो किसी न किसी को सड़क पर उतरना ही होगा और हमारी पार्टी यह लड़ाई लड़ेगी। मौके पर पूर्व विधायक फणीन्द्र चौधरी, गुलाम जिलानी वारसी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, जितेन्द्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें