प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय में नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (NIMA) ने केक काट कर अपना 75 वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया। इस नये सत्र को नीमा ने अमृत महोत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया और 2022-2023 में किए जाने वाले कार्यक्रम को जानकारी दी। कार्यक्रम में नीमा के महिला सेल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रेमलता, मीडिया प्रभारी डॉ कुमार शंभू ने कहा कि नीमा संध के द्वारा 75 वें स्थापना दिवस के मौके पर पूरे साल भर अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा और इस दौरान बच्चों महिलाओं व पुरुषों के लिए कैसे स्वास्थ्य सही रहे इसको लेकर जागरूकता शिविर लगातार चलाया जाएगा। आयुर्वेद का सिद्धांत है जो बीमार हैं उन्हें कैसे ठीक किया जाए और जो स्वस्थ हैं वह बीमार ना पड़े इसको लेकर दिनचर्या कैसा हो इसको लेकर कार्य किए जा रहे हैं। बच्चों में पोषण को लेकर स्कूलों में कार्यक्रम किए जाएंगे। बच्चों में स्वास्थ्य के साथ-साथ स्वच्छता कैसे हो इसको लेकर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा बच्चों को मानसिक डेवलपमेंट के लिए विभिन्न तरह की प्रतियोगिता का आयोजन करने का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण कैसे ठीक हो इसको लेकर भी कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई है।
बाईट- डॉ कुमार शंभू मीडिया प्रभारी
बाईट- डॉ प्रेमलता प्रदेश अध्यक्ष महिला सेल नीमा




