मोकामा- BPSC टॉपर्स ने किया मैट्रिक, इंटर के टॉपर्स को सम्मानित!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा

अंबेडकर जयंती और मेधा सम्मान!

भव्य अंबेडकर जयंती का आयोजन, मेधावी बच्चे सम्मानित भी सम्मानित!

मोकामा प्रखंड में अंबेडकर जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया!
हाथीदह अंबेडकर टोला में पंचायत के मुखिया तथा मोकामा मुखिया संघ के अध्यक्ष शशि शंकर शर्मा और 64 वीं बीपीएससी में 159 वीं रैंक पर पास आउट हुए, वर्तमान में शिवहर में अंचलाधिकारी के पद पर कार्यरत कुमार गौरव तथा 65 वीं बीपीएससी में सेकंड टॉपर रही चंदा भारती की उपस्थिति में बच्चों की हौसला अफजाई की गई एवं मोकामा प्रखंड के इंटरमीडिएट के टॉप 5 तथा मैट्रिकुलेशन के टॉप 5 बच्चों को प्रशस्ति पत्र,मेडल्स और किताबें आदि देकर सम्मानित किया गया! मेट्रिक के टॉप फाइव में प्रेम भारद्वाज, अलकम अंसारी, मुन्नी कुमारी, मनीष कुमार तथा ज्योति कुमारी शामिल हैं।
तो इंटरमीडिएट टॉपर्स में शिवानी कुमारी, लकिता कुमारी, यास्मीन परवीन, पल्लवी कुमारी और सन्नी कुमार शामिल हैं।
इसके साथ ही कुल 150 मेधावी बच्चों को सम्मानित और प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर बीपीएससी टॉपर्स और मुखिया संघ अध्यक्ष के द्वारा बच्चों को क्या कुछ कहा गया ये हर बच्चे और अभिभावक को आज जरूर सुनना चाहिये।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें