नालंदा-लाखों के जेवरात और नकदी पर चोरों ने किया हाथ साफ!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट

बढ़ा बदमाशों का हौसला, रात नहीं दिन के उजाले में लाखों की चोरी

इन दिनों बदमाशों का हाेसला बढ़ा है। बदमाश रात नहीं, अब दिन के उजाले में चोरी की घटना कर रहा है। बिहार थाना क्षेत्र के बड़ी दरगाह मोहल्ले में बदमाशों ने दिन के उजाले में घर से लाखों के जेवर और नगदी की चोरी कर लिया। घटना किरण देवी के घर हुई। जो स्कूल में दाई व सिलाई का काम करती हैं। चोरी उनकी विवाहिता पुत्री के जेवर-नगदी पर हाथ साफ किया। चोरी गई संपत्ति की अनुमानित कीमत चार लाख से अधिक बताई जा रही है।
महिला ने बताया कि पति से अलग हो वह बेटी के साथ वर्षों से रह रही हैं। दिन में भाई के घर शादी समारोह में शामिल होने झींगनगर चली गई थीं। बेटी भी किसी काम से निकल गई। जिसका फायदा उठाते हुए बदमाशों ने पीछे की दीवार फांदकर घर में चोरी कर ली। शाम में लौटने पर घटना का खुलासा हुआ। बदमाशों ने आलीमीरा व बक्सा तोड़कर चार लाख के सोने-चांदी के जेवर और 5 हजार नगदी की चोरी कर ली। जेवर विवाहिता पुत्री का है। स्कूल में दाई का काम करते हुए वह सिलाई भी करती हैं। घटना के बाद महिला आंसू बहा रही है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर जांच को गई थी। जल्द ही चोरी का खुलासा कर लिया जाएगा।

बाइट–पीड़िता

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें