प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय शहर के अग्रसेन विवाह भवन में अग्रवाल युवा मंच 2022-24 सत्र के लिए अध्यक्ष पद पर गौरव मित्तल , सचिव पद पर अमन अग्रवाल और कोषाध्यक्ष पद पर शिवम अग्रवाल का मनोनयन किया गया अग्रवाल युवा मंच के पदाधिकारी अजय अग्रवाल तिब्बी व अभिनव जी के देख रेख निर्विरोध चुनाव कर मनोनीत किया गया । अग्रवाल समाज के संरक्षक आलोक कुमार अग्रवाल , अग्रवाल युवा मंच के संरक्षक डॉ पंकज अग्रवाल , समाज के अध्यक्ष सचिव अग्रवाल की उपस्थिति में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । गौरव मित्तल अध्यक्ष बनने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए बताया कि हमारा प्रयास होगा कि अग्रवाल समाज के सामाजिक कार्यो व दायित्वों का लग्न से निर्वहन कर समाज के लोगों के काम आऊँ । अग्रवाल समाज के संरक्षक आलोक कुमार अग्रवाल ने बताया कि अब युवा पीढ़ी का जमाना है ,अब इन युवाओं को आगे आकर अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए । युवा मंच के पूर्व अध्यक्ष बैभव अग्रवाल ने मनोनीत नए अध्यक्ष को माला पहनाकर बधाई दिया । मौके पर अदिश अग्रवाल , संदीप नारायण , मोहित अग्रवाल समेत अन्य उपस्थित थे ।




