प्रशान्त कुमार को रिपोर्ट
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय में आम के पेड़ से लटके एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के चेरिया बरियारपुर गांव के पचगछिया बगीचे की है। शव की पहचान चेरिया बरियारपुर गांव के ही 50 वर्षीय राजा राम मोची के रूप में किया गया। बताया जाता है मृतक मजदूरी का काम करता था, और उसका परिवारिक कुछ विवाद था। इसी विवाद में आशंका जताई जा रही है कि राजा राम ने घर के पास ही बगीचे में जाकर अपने शर्ट से आम के पेड़ में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । घटना की सूचना पर चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचे शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है। राजाराम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बगीचे में आम से लटका शव होने की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण भी बगीचे में पहुंचे थे। स्थानीय लोगों ने कल शाम में मृतक को बगीचे में घूमते हुए भी देखा था इसलिए आशंका जताई जा रही है उसने बगीचे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
बाईट- राम नरेश सिंह , स्थानीय निवासी




