बेगूसराय- मिट्टी कटाई को लेकर दलित परिवार की जमकर पिटाई

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगुसराय बिहार

बेगूसराय में मनरेगा योजना से बनी सड़क की मिट्टी काटने से मना करने पर दबंगों ने दलित परिवार की जमकर पिटाई कर दी इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। घटना के बाद पूरा परिवार एसपी ऑफिस पहुंच न्याय की गुहार लगाई है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सादपुर गांव की है।आरोप है कि गांव में सरकारी मनरेगा के तहत सड़क बनाई गई है उस सड़क से गांव के ही दबंग देवेंद्र यादव अपने परिजनों के साथ मिट्टी काट रहा था जब इसका विरोध उमेश मोची के द्वारा किया गया तो दबंगों ने पूरे परिवार के साथ मिलकर उसकी लाठी डंडे से पिटाई कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। घटना के बाद उमेश मोची पूरे परिवार के साथ एसपी ऑफिस पहुंच एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। उमेश मोची ने कहा कि देवेंद्र यादव दबंग व्यक्ति है और मिट्टी काटने से मना करने पर जातिसूचक शब्दों के साथ गाली देते हुए जान से मारने की नियत से मारपीट की है। वह एसपी से न्याय की गुहार लगाने पहुंचे हैं।
बाईट- उमेश मोची, पीड़ित

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें