आरा के चर्चित ऋतिक हत्याकांड का भोजपुर एसपी ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय!

सोशल मीडिया पर भौकाल बनाने की सनक में दोस्त बने दुश्मन, दिखावे और दबदबे की चाहत ने ले ली युवक की जान

बिहार के भोजपुर जिले के आरा में चर्चित ऋतिक सिंह हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। भोजपुर एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी है। पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी अमृतांशु को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर भौकाल बनाने और अपना दबदबा कायम करने की सनक इस खूनी वारदात की बड़ी वजह बनी। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर खुद को दबंग दिखाने की चाहत में दोस्ती दुश्मनी में बदल गई और देखते ही देखते एक युवक की जिंदगी खत्म हो गई।

दरअसल, भोजपुर जिले के गजराजगंज थाना क्षेत्र के आसपास हुई ऋतिक सिंह की हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। घटना के बाद से ही पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया था।

वीओ-2:
पुलिस के खुलासे के अनुसार, इस हत्याकांड के पीछे सोशल मीडिया पर अपना भौकाल बनाने, दबदबा दिखाने और खुद को प्रभावशाली साबित करने की मानसिकता सामने आई है। जिस दोस्ती में कभी साथ रहने और एक-दूसरे का सहयोग करने की बात थी, वही दोस्ती आपसी विवाद और दुश्मनी में बदल गई। आखिरकार इस विवाद ने खूनी रूप ले लिया।

वीओ-3:
इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अमृतांशु को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने गिरफ्तारी के साथ ही हत्याकांड से जुड़े घटनाक्रम और पुलिस की जांच में सामने आए तथ्यों की जानकारी दी है। पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

एंकर आउट्रो:
फिलहाल, ऋतिक हत्याकांड के खुलासे के बाद कई सवाल भी समाज के सामने खड़े हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर लाइक, फॉलोअर्स और भौकाल बनाने की होड़ आखिर किस दिशा में युवाओं को ले जा रही है? जिस सोशल मीडिया को अपनी प्रतिभा और पहचान बनाने का माध्यम होना चाहिए, वह अगर दबदबा और दुश्मनी दिखाने का जरिया बन जाए, तो उसका अंजाम कितना खतरनाक हो सकता है, यह घटना उसकी गंभीर चेतावनी है।

Join us on:

और पढ़ें