रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के अरेर थाना क्षेत्र के बरही गांव में शिव पुराण कथा की तैयारी के दौरान दो मोटरसाइकिल सवार अपराधियों द्वारा फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घटना में संलिप्त तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस के अनुसार, मामला 17 नवंबर की रात करीब रात 09 बजे बरही स्थित हनुमान मंदिर के पास की है, जहां शिव पुराण कथा की तैयारी चल रही थी, इसी दौरान दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने दहशत फैलाने के नीयत से पिस्टल से फायरिंग करते हुए बरही बाजार की ओर भाग निकले। सूचना मिलते ही अरेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में घटनास्थल से पुलिस द्वारा तीन खोखा और एक लोहे का मैगजीन बरामद किया गया। मामले को लेकर अरेर थाना कांड संख्या 219/26, धारा 109/3(5) बीएनएसएस एवं धारा 25(1-बी)/26/27/35 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने तकनीकी एवं मानवीय आसूचना के आधार पर संलिप्तता के धर पकड़ को लेकर संभावित ठिकानों पर छापामारी अभियान चलाया गया। छापे मारी के दौरान 18 नवंबर को तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद तलाशी लेने पर उनके पास से एक देशी कट्टा भी बरामद हुआ है, गिरफ्तार अभियुक्तों का पहचान श्रवण कामत, गौरी शंकर चौधरी और सोनू कुमार चौधरी के तौर पर हुई हैं। पकड़े गए तीनों आरोपी गांव गोसनगर, थाना बासोपट्टी, जिला मधुबनी का रहने वाले हैं। बरामद किए गए एक देशी कट्टा, एक मैगजीन, तीन खोखा और एक मोबाइल फौन को पुलिस द्वारा विधवत जब्त कर लिया गया। मामले को लेकर अरेर थानाध्यक्ष आनंद कुमार गौरव ने बताया है कि “घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं मानवीय आसूचना के आधार पर घटना मे संलिप्त तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा बरामद किया है। अन्य संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी एवं हथियार बरामदगी हेतु विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।” मामले में शामिल फरार चल रहे अन्य अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार किर लिया जाएगा।



