रिपोर्ट – बिकास कुमार!
सहरसा
मिथिला की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और बौद्धिक विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, सहरसा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित श्री उग्रतारा सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य आयोजन 19 से 21 नवंबर 2026 तक महिषी के राजकमल क्रीड़ा मैदान में कार्यक्रम की शुरुआत हुई।इस अवसर पर बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सादा,सिमरीबख्तियारपुर विधायक संजय कुमार सिंह,डीआईजी डा कुमार आशीष,एडीएम निशांत,डीपीआरओ राजीव कुमार,जिला कला संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा झा,सुधीर पटेल,जिला व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष अर्जुन चौधरी,उग्रतारा न्यास मंदिर के सचिव केशव चौधरी,संतोष कुमार, सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा संयुक्त से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन किया गया।साथ ही वेद विद्या अध्ययन केंद्र व स्थानीय पंडित आचार्य द्वारा वेद मंत्र एवं स्वस्ति वाचन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।वही किलकारी के बच्चियों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।साथ ही सभी आगंतुक अतिथियों को पाग चादर देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर सांस्कृतिक पत्रिका धरोहर का आयोजन किया गया।स्वागत संबोधन करते हुए अपर समाहर्ता निशांत ने कहा कि जिला कला संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा झा के द्वारा अथक प्रयास से कार्यक्रम का बेहतर संयोजन सराहनीय है।उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय इस महोत्सव में संगीत, हास्य, लोककला और साहित्य-संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।महोत्सव के पहले दिन इंडियन आइडल फेम पार्थो घोष एवं मोनालिसा अपनी शानदार संगीत प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।महोत्सव की खास बात यह है कि तीनों दिनों स्थानीय कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। जिले के लोक कलाकार, संगीतकार एवं सांस्कृतिक प्रतिभाएं अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से क्षेत्र की समृद्ध लोक परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को मंच प्रदान करेंगे। इससे स्थानीय कला एवं कलाकारों को प्रोत्साहन मिलने के साथ-साथ नई प्रतिभाओं को भी अपनी पहचान बनाने का अवसर मिला।
इस प्रकार श्री उग्रतारा सांस्कृतिक महोत्सव केवल मनोरंजन का आयोजन नहीं, बल्कि मिथिला की सांस्कृतिक चेतना, लोक परंपरा, आध्यात्मिक विरासत और ज्ञान-विज्ञान की परंपरा को एक मंच पर लाने का महत्वपूर्ण प्रयास साबित हुआ। तीन दिनों तक महिषी संगीत, कला, हास्य और विद्वत् विमर्श की जीवंत धारा से सराबोर रहेगा। इस आयोजन से सहरसा जिले को पर्यटन एवं सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है।



