आरा/आशुतोष पाण्डेय!
स्लग/भोजपुरी अश्लील और विवादित गानों पर पुलिस का शिकंजा, साइबर थाना के केस में 50 नामों का उल्लेख; गायक, गीतकार और म्यूजिक स्टूडियो भी सूची में
एंकर /भोजपुरी गीतों के माध्यम से अश्लीलता, आपत्तिजनक भाषा और सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाले कथित गीतों के खिलाफ भोजपुर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। इस मामले में साइबर थाना में कांड संख्या 90/26, दिनांक 17 नवंबर 2026 को दर्ज किया गया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196, 352, 353(1), 353(2), 3(5) तथा आईटी एक्ट 2000 की धारा 67 के तहत प्राथमिकी दर्ज होने का उल्लेख दस्तावेज में किया गया है।
मामले से संबंधित प्राथमिकी के उपलब्ध पृष्ठ पर ज्ञात अभियुक्तों के विवरण में कुल 50 क्रमांक दर्ज हैं। इस सूची में भोजपुरी गायक, गीतकार, कलाकार, सोशल मीडिया से जुड़े नामों के साथ-साथ आरा के कई म्यूजिक स्टूडियो और संगीत संस्थानों का भी उल्लेख है। हालांकि, सूची में कई नाम और स्टूडियो दोहराए गए हैं।
दस्तावेज में दर्ज प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:
सुरज सोनालिका, हरेराम अकेला, अरुण सक्सेना, जिद्दी बॉय चंदन, मिथिलेश राजा, बसंत सिंह, खुशबू राज, अजीत सिंह कुशवाहा, सिद्धार्थ स्टूडियो आरा, सुनील सागर, प्रणव बिहारी, टुनटुन यादव, गोल्डी यादव, शंकराय स्टूडियो, ललन भोजपुरी, रंजय देहाती, गुड्डू गोल्डेन यादव, कालिका स्टूडियो (अनिल यादव), जेपी राहुल, उज्ज्वल कुंवर, प्रियंका भास्कर, रितेश ठाकुर, राजा अवनीश, विजय यादव, सुधांशु कुमार, राधा भारती, सृष्टि भारती, कुंवर स्टूडियो, सोनू पांडेय, रोहित मोहन यादव, गंगा स्टूडियो, अरुण उमंग, अखिल रेयांश, जागृति स्टूडियो आरा, प्रताप राज आरा और मोनू अलबेला के साथ काम करने वाले सहयोगियों का भी उल्लेख है।
इसके अलावा सिद्धार्थ स्टूडियो, अकेला म्यूजिक, शंकराय स्टूडियो, कालिका स्टूडियो और एमएसएस प्रोवाइड का भी दस्तावेज में नाम दर्ज है। कुछ नामों के साथ मोबाइल नंबर, सोशल मीडिया आईडी और फेसबुक पेज का विवरण भी दिया गया है।
पुलिस की कार्रवाई से भोजपुरी संगीत जगत में हलचल
इस मामले को लेकर भोजपुरी संगीत जगत में चर्चा तेज हो गई है। पुलिस की इस कार्रवाई को अश्लीलता, आपत्तिजनक गीतों और सोशल मीडिया के कथित दुरुपयोग पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
गौरतलब है कि भोजपुर पुलिस की साइबर थाना की चेतावनी के बाद गंगा स्टूडियो, आरा के संचालक की ओर से भी मर्यादित और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने वाले गीत बनाने की अपील की गई थी।



