बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के शताब्दी वर्ष पर डाक टिकट का विमोचन, सिंधिया बोले – बिहार ने किया देश का मार्गदर्शन!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के शताब्दी वर्ष पर डाक टिकट का विमोचन, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा – बिहार तपस्वी और परिश्रमी लोगों की भूमि


पटना में आज बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के शताब्दी वर्ष के अवसर पर एक ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारत सरकार की तरफ से चैंबर के 100 साल पूरे होने पर विशेष डाक टिकट का विमोचन किया।


इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आज एक बहुत ही ऐतिहासिक अवसर पर पटना आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की शताब्दी वर्ष, सौ साल की सेवा, सौ साल का संकल्प और सौ साल का विकास। जिस संस्था ने बिहार और देश की प्रगति में पिछले सौ वर्षों से महत्वपूर्ण योगदान दिया है, उस संस्था के नाम पर डाक टिकट का विमोचन किया गया है।


उन्होंने कहा कि बिहार की भूमि एक तपस्वी भूमि है, विद्वानों की भूमि है, परिश्रमी लोगों की भूमि है, नवरत्नों की भूमि है, जिन्होंने न केवल बिहार बल्कि देश का मार्ग प्रशस्त किया है। पटना आकर मैं अपना सौभाग्य मानता हूं और बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज को अपनी तरफ से शुभकामनाएं देता हूं।

कार्यक्रम में चैंबर के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में उद्योग जगत से जुड़े लोग मौजूद रहे।

बाइट – ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री

Join us on:

और पढ़ें