निशांत कुमार के अपमान पर कोई भी जेडीयु नेता उनके साथ खड़ा नहीं हुआ – राजद प्रवक्ता एजाज अहमद!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले पर RJD प्रवक्ता एजाज अहमद ने JDU और BJP दोनों को घेरा है। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बॉडीगार्ड द्वारा निशांत कुमार के साथ दुर्व्यवहार किया गया, लेकिन JDU का कोई नेता उनके साथ खड़ा दिखाई नहीं दे रहा है।


RJD प्रवक्ता एजाज अहमद ने JDU नेता और मंत्री मदन सहनी के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने निशांत को मुख्यमंत्री बनाने की बात कही थी। एजाज अहमद ने कहा कि मदन सहनी जी पहले पार्टी के अंदर अपने नेतृत्वकर्ता के बेटे के अपमान पर दो शब्द तो बोल लेते, उसकी निंदा तो कर देते।

एजाज अहमद ने कहा कि स्पष्ट रूप से कहना चाहिए था कि निशांत जी के साथ जो व्यवहार भाजपा और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के माध्यम से किया गया है, वो निंदनीय है। तब मानते कि आप सही मायने में निशांत जी के साथ खड़े हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि जनता दल यूनाइटेड के अंदर भाजपा के विचारों वाले लोग निशांत और नीतीश जी के नेतृत्व को खत्म करने की राजनीति कर रहे हैं।

बाइट – एजाज अहमद, प्रवक्ता, RJD

Join us on: