रिपोर्ट – अमित कुमार!
PM मोदी के आगमन से पहले भाजपा का स्वच्छता अभियान, हाईकोर्ट मोड़ पर अंबेडकर प्रतिमा के पास चली सफाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार आगमन को लेकर भाजपा द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पटना के हाई कोर्ट मोड़ पर डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा के पास भाजपा नेताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया।
अभियान में बिहार भाजपा के प्रभारी हरीश द्विवेदी, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी समेत कई विधायक और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने खुद झाड़ू लगाकर आसपास सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पटना को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा रहा है। पीएम मोदी के आगमन से पहले राजधानी के प्रमुख स्थलों पर इस तरह के स्वच्छता कार्यक्रम लगातार चलाए जाएंगे।



