रिपोर्ट – अमित कुमार!
NSUI की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों से हुई बहस के मामले को बिहार कांग्रेस ने गंभीरता से लिया है। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर कमेटी का गठन किया गया है।
राजेश राम ने कहा कि कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास करती है और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के साथ सदैव खड़ी है।




