रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
मुजफ्फरपुर / बिहार:
बिहार को मिलेगी बहुत बड़ी सौगात। बिहार में 21 तारीख को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रैली को लेकर NDA के घटक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोक दी है।
इस रैली के लिए लोजपा (R) के तरफ से मुजफ्फरपुर जिले के लिए रैली की तैयारी को लेकर बनाए गये जिला प्रभारी लोजपा (R) के विधायक संजय कुमार सिंह ने सर्किट हाउस में एक बैठक रख रैली की सफल तैयारियों को लेकर चर्चा की।
बोचहां विधायक बेबी कुमारी ने बताया कि प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए लोजपा (R) सहित NDA के सभी घटक दलों के विधायकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
जिलाध्यक्ष चुलबुल शाही ने बताया कि जिस क्षेत्र में यह कार्यक्रम हो रहा है वह क्षेत्र चिराग पासवान जी का क्षेत्र है, इसके लिए खास तौर पर लोजपा (R) के सदस्यों में काफी उत्साह है और एक बड़ी भागीदारी होगी।
बैठक में मौजूद रहे:
जिला प्रधान महासचिव राजकुमार पासवान, प्रदेश महासचिव कुमोद पासवान, संजय पासवान, विनीता सिंह, लेबर सेल लोजपा (R) के जिलाध्यक्ष पवन राय, आईटी सेल जिलाध्यक्ष मृदुल बाबा, जिला उपाध्यक्ष महेश पासवान, सुरेश पासवान, अभिषेक कुमार, मनोज कुमार चौधरी, जिलाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ श्रीकांत सिंह, जिला प्रवक्ता अर्जुन गुप्ता।




