प्रखंड प्रमुख निकला धन कुबेर, आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी में बड़ा खुलासा!

SHARE:

सीतामढ़ी। शाहिद रजा की रिपोर्ट!

सीतामढ़ी के बाजपट्टी प्रखंड प्रमुख छुपा रुस्तम निकला जिसने करोड़ों की अवैध सम्पत्ति पर कुंडली मार रखा था। जी हाँ आपने बिल्कुल सही सुना।बाजपट्टी प्रखंड प्रमुख अफ़ज़ल आलम अंसारी करोड़ों की अवैध सम्पत्ति पर कुंडली मार कर बैठा था जिसका खुलासा आज आर्थिक अपराध इकाई के डी एस पी मो जनिफुद्दीन ने किया ।बता दूं कि आज सुबह साढ़े सात बजे से ही आर्थिक अपराध इकाई पटना की टीम डी एस पी मो जनिफुद्दीन के नेतृत्व में छापे मारी कर रही थी।तकरीबन दो बजे डी एस पी मो जनिफुद्दीन के नेतृत्व में अफज़ल अंसारी के चार ठिकानों पर छापेमारी चल रही है।अभी भी छापे मारी जारी है। डी एस पी ने बताया कि तकरीबन 300 परसेंट से अधिक आय से अधिक आमदनी की जानकारी मिली है ,लेकिन अभी भी जाँच चल ही रहा है। जॉच पूरा होने के बाद ही पूरी जानकारी मिल पाएगी।

बाइट – डी एस पी आर्थिक अपराध इकाई पटना ,मो जनिफुद्दीन

Join us on:

और पढ़ें