केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन के दौरान सहरसा जिले के प्रवासी मजदूर बिकास की मौत!

SHARE:

रिपोर्ट :- संतोष चौहान

बिकास सुरंग में फोरमैन के रूप में करता था काम,मलवा ढहने से गई उसकी जान

सुपौल :- केरल के वायनाड जिले में मंगलवार को हुए भूस्खलन में सहरसा जिले के सरडीहा पंचायत के बलथी गांव निवासी प्रवासी मजदूर 40 वर्षीय बिकास कुमार सिंह की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही इलाके में मातमी सन्नाटा पसर गया। वहीं मृतक की पत्नी, बच्चों एवं परिजनों का रो-रो कर हाल बुरा हो गया।
ज्ञात हो कि बिकास कुमार सिंह सरडीहा पंचायत के वार्ड नंबर – 05 निवासी बिनय भूषण सिंह के छोटे पुत्र थे। बिकास कुमार वायनाड जिले के कल्लाडी में निर्माणाधीन मेप्पाडी-कल्लाडी टनल रोड परियोजना में फोरमैन के रूप में कार्यरत था। प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्माण स्थल पर सुरंग में खुदाई के दौरान जमां मलवा अचानक भरभराकर ढह गया, जिसकी चपेट में आने से बिकास कुमार सिंह समेत कई मजदूर मलवे में दब गए। जिसकी सूचना मिलते ही राहत-बचाव दल घटना स्थल पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद मलवे से बिकास का शब बरामद किया। जिसकी सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक की पत्नी, मां-पिता एवं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। परिजनों के अनुसार वायनाड में कानूनी प्रक्रिया पुरी होने के पश्चात बुधवार की देर रात बिकास का शव बलथी गांव पहुंचा। जहां शव को पहुंचते ही आस-पास के इलाके से लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गया। हर लोगों के जुवां पर बस एक ही बात थी, बिकास बहुत ही मिलनसार और अच्छे स्वभाव के थे।
बिकास अपने पीछे 31 वर्षीय पत्नी प्रियंका कुमारी, 07 एवं 05 साल की दो बेटी, 02 साल का एक नन्हां लड़का के अलावे अपने माता-पिता एवं बड़ा भाई को छोड़ गए। इस भरे-पूरे परिवार में कमानेवाला एक मात्र बिकास ही थे। ऊपरवाले ने इस परिवार के साथ नाइंसाफी किया है।
इस मामले में सहरसा के जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने बताया कि केरल के वायनाड जिले में सिमरी-बख्तियारपुर के सरडीहा पंचायत के एक मजदूर की मौत की सूचना प्राप्त हुई है। परिजनों को सरकारी नियमानुसार मुआवजा व लाभ दिया जाएगा।

Join us on: