48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा गंगौर में मेडिकल सिविक एक्शन कार्यक्रम का सफल आयोजन!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के
सीमावर्ती क्षेत्रों के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं जनकल्याण के उद्देश्य से 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर की डी समवाय, गंगौर द्वारा अपने कार्यक्षेत्र बाजार समिति, गंगौर में मेडिकल सिविक एक्शन ( एम सी ए ) कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में डॉक्टर अमित कुमार (चिकित्सक), डॉक्टर रीता कुमारी (ए.एन.ओ.) एवं रोहित कुमार (सी.एच.ओ.) द्वारा लोगों को चिकित्सीय सेवाएं प्रदान की गईं। कार्यक्रम के संचालन में 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की मेडिकल टीम ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान कुल 98 स्थानीय लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें 52 पुरुष, 35 महिलाएं एवं 11 बच्चे शामिल थे। आवश्यकता अनुसार मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया तथा स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया।
इसके अतिरिक्त उपस्थित लोगों को व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित पोषण, मौसमी एवं संक्रामक रोगों से बचाव तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में भी जागरूक किया गया।
कमांडेंट राजेन्द्र कुमार 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों के नागरिकों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए इस प्रकार के मेडिकल सिविक एक्शन कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं। भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Join us on: