संवाददाता :- विकास कुमार!
– खबर सहरसा से है जहाँ कोसी रेंज के DIG मनोज कुमार ने कोसी प्रमंडल के तीन जिलों सहरसा, सुपौल और मधेपुरा के पुलिस कर्मियों का कानून का पाठ पढ़ाया. दरअशल जिला मुख्यालय के विकास भवन सभागार में कोसी रेंज के DIG मनोज कुमार की अध्यक्षता में तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है, जिसमे सहरसा, मधेपुरा और सुपौल जिले के पुलिस कर्मियों को बेहतर पुलिसिंग की ट्रेनिग दी जा रही है. इस बाबत कोसी रेंज के DIG मनोज कुमार ने बताया कि कोसी रेंज के पुलिस पदाधिकारियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इसका मुख्य उद्देश्य है कि नए कानून का किस तरह से अनुपालन किया जाए. खासकर छापेमारी के दौरान या फिर थाने में आने वाले फरियादियों से किस तरह का व्यवहार करना है उसकी ट्रेनिंग यहाँ दी जा रही है, सब्र और सहानुभूति से लोगों की बात सुनना और समझना वाहन जांच के दौरान पुलिस पब्लिक के बीच झगड़े हो जाना उन सभी विषयों पर चर्चा की जा रही है और पुलिस पदाधिकारियों संयम बरत कर लोगों की समस्याओं को निपटाने की ट्रेनिंग दी जा रही है.
बाइट :- मनोज कुमार, DIG कोसी रेंज सहरसा।




