रिपोर्ट- अमित कुमार!
ब्रेकिंग हेडलाइन:
मुजफ्फरपुर कांड में बड़ी कार्रवाई – PMCH और SKMCH के अधिकारियों पर गिरी गाज, शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान
मुजफ्फरपुर की दलित बच्ची के साथ हुई दर्दनाक घटना को लेकर बिहार सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है।
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने आज स्पष्ट किया है कि इस मामले में PMCH के उपाधीक्षक को पद से मुक्त कर दिया गया है, जबकि SKMCH के अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
मंत्री ने कहा कि यह घटना अत्यंत निंदनीय और दुखद है, और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ निर्देश दिया है कि कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वो किसी भी पद पर हो।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था पर सवाल उठाना विपक्ष की आदत है, लेकिन सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार कार्रवाई की है।
उन्होंने यह भी बताया कि TR-3 विवाद पर भी संबंधित कमिश्नर और बिहार राज्य आयोग से जवाब तलब किया गया है और साक्षमता की विशेष परीक्षाओं को लेकर जल्द निर्णय लिया जाएगा।
बाइट: सुनील कुमार, शिक्षा मंत्री, बिहार सरकार
“मुजफ्फरपुर की घटना अत्यंत निंदनीय है, दोषी कोई भी हो – कानून उसे छोड़ेगा नहीं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर PMCH और SKMCH के जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई की गई है। सरकार ने हमेशा जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया है।”




