रिपोर्ट :- विकास कुमार!
“बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र सहरसा जिला स्वीप कोषांग द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत आज मतदाता जागरूकता हेतु पैदल मार्च शहर के विभिन्न मार्गों पर अहले सुबह निकाला गया। इस रैली को उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला, डीआरडीए निदेशक वैभव कुमार, स्वीप ब्रांड आइकॉन अपूर्वा प्रियदर्शी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।”
“कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने युवाओं से अपील की कि वे न केवल स्वयं मतदान करें, बल्कि अपने परिवार और मित्रों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम में डिजिटली मतदाता सूची जाँचने और वोटर हेल्पलाइन ऐप की जानकारी भी दी गई।” “सहरसा की सड़कों पर निकली दूसरे दिन यह पैदल मतदाता रैली लोकतंत्र को मज़बूत करने के इस प्रयास का सशक्त उदाहरण बनी। रैली में स्वास्थ्य विभाग एवं युवाओं, छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चुनाव आयोग के इस नवाचार से जिले में मतदाता जागरूकता को नई ऊर्जा मिली है।
डीआरडीए डायरेक्टर वैभब कुमार ने बताया कि जागरूकता बढ़ाना है। आपने कल देखा साइकिल रैली निकाला गया आज पैदल पद यात्रा है और नित्य नए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। प्रत्येक मतदाता बूथ तक पहुँचे
बाईट :- अपूर्वा प्रियदर्शी स्वीप आईकॉन।
बाईट :- वैभब कुमार , डीआरडीए डायरेक्टर।




