लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा, युवक ने खुद को बांग्लादेशी बताया, पुलिस ने पश्चिम बंगाल का सत्यापन कर भेजा, युवक बोला एजेंट को रूपए देकर वोर्डर पार किया।

SHARE:

रिपोर्ट रवि शंकर अमित/गोबिन्द कुमार

बाढ़ अनुमंडल के घोसवरी थाना अंतर्गत गोसाईगांव के पास लोगों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। युवक खुद को बांग्लादेशी बता रहा था वहीं पुलिस ने युवक के पश्चिम बंगाल के रहने का सत्यापन कर भेज दिया है। युवक के पास से लोकमान्य तिलक से गुवाहाटी की टिकट मिली है। उसके पास से एक आधार कार्ड मिला है जिसमें उसका नाम फारूख शेख, पिता आदिल शेख, पूर्वा बिशनपुर, थाना चकदाहा, जिला नादिया, पश्चिम बंगाल अंकित है।

लोगों ने युवक को संदिग्ध पाकर पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिस दौरान युवक ने बताया कि वह ट्रेन से मुंबई से अपने घर जा रहा था। इस दौरान वह मोकामा स्टेशन के पास ट्रेन से उतर गया, उसके अन्य तीन साथी ट्रेन से आगे चले गए। रात्रि में पुलिस के सामने उसने अपना घर बांग्लादेश बताया था।
युवक ने बताया कि वह मीरा रोड मुंबई से अपने घर जा रहा था वह मोकामा के आसपास ट्रेन से उतर गया और भटक गया। युवक ने अपना घर नौराइल, नौरागढ़ी थाना बंग्लादेश बताया था। वह 14 महीना पहले बांग्लादेशी एजेंट के साथ भारत आया था, एजेंट ने ही उसे पश्चिम बंगाल का आधार कार्ड बनवाकर दिया था। मुंबई में वह राजमिस्त्री का काम करता था, उसके पास बांग्लादेश से भारत आने के लिए वीजा या पासपोर्ट जैसे कोई भी दस्तावेज नहीं है। उसने भारत आने के लिए एजेंट को पैसा दिया था। उसके साथ तीन और लोग भारत आए थे वह सभी इसी के साथ मुंबई से आ रहा था। वह फिर बांग्लादेश जाने के लिए एजेंट से बॉर्डर के पास बातचीत करता और बांग्लादेश चला जाता। अन्य तीनों के पास भी वीजा या पासपोर्ट नहीं है, वह भी उसके आसपास के ही है। उसका बैग भी ट्रेन में ही छूट गया है।

वही इस मामले को लेकर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार टिंकू ने बताया कि युवक पश्चिम बंगाल के चकदाहा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। किसी व्यक्ति ने उससे दिन भर अपना कार्य करवाया और शाम में जब कुछ लोगों ने उससे उसका घर पूछा तो वह बंगाल बता रहा था, जिससे लोग बांग्लादेशी समझ गए। इस मामले में सत्यापन किया गया तो वह पश्चिम बंगाल के नदिया जिला स्थित चकदाहा थाना क्षेत्र के पूर्वा बिशनपुर का पाया गया है, उसके लोकल थाने से संपर्क कर उसे वापस भेज दिया गया है।

Join us on:

Leave a Comment