मुफ्त औषधि वाहन से जानवर का चारा ढोने का वीडियो वायरल, सिविल सर्जन ने लिया संज्ञान।

SHARE:

रिपोर्ट सुमित कुमार

राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। इसके बावजूद जमीनी स्तर पर संसाधनों का दुरुपयोग थम नहीं रहा। ताजा मामला हवेली खड़गपुर से सामने आया है यहां राज्य स्वास्थ्य समिति का “मुफ्त जन औषधि वाहन” मवेशियों का चारा ढोने के काम में इस्तेमाल किया गया। जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो जिस जगह की है वह हवेली खड़गपुर-तारापुर मुख्य मार्ग पर कंटिया बाजार के पास की है जंहा जुगाड़ गाड़ी से चारा लाकर औषधि वाहन में लोढ़ किया गया। बताया जाता है की इससे पहले इसी वाहन से चारा ढोया गया था।

वही इस मामले को लेकर जब सिविल सर्जन विनोद कुमार सिन्हा से बात की तो उन्होंने कहा की वाहन चालक ने अपने निजी कार्य के लिए चारा सरकारी वाहन से ढो रहा था इसको लेकर 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण की मांग की गई है। अगर स्पष्टीकरण का जबाब सही रूप से नहीं देता है तो कार्यवाही की जाएगी और राज्य स्वास्थ समिति को चालक विरुद्ध पत्र भेजा जायेगा।

वही आपको बता दे की राज्य सरकार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और ग्रामीण स्वास्थ्य संस्थानों तक मुफ्त दवाएं पहुंचाने के लिए मुफ्त ओषिधि वाहन दी है । सरकार ने जिले में ऐसे वाहन इसलिए दिए की ताकि किसी भी स्तर पर दवाओं की कमी न हो। लेकिन इस तरह वाहन का दुरुपयोग न केवल संसाधनों की बर्बादी है, बल्कि मरीजों की जान से भी खिलवाड़ है।

बाइट- विनोद कुमार सिन्हा सिविल सर्जन मुंगेर

Join us on:

Leave a Comment